फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू होली लाइफ में सेल्फ फाइनेन्स यूनिट को सैद्धान्तिक स्वीकृती

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। न्यू होली लाइफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़कोट में पीटीए की बैठक हुई, जिसमें बताया गया कि विद्यालय को एनसीसी की सेल्फ फाइनेंस की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अवतार रावत अध्यक्ष चुने गए। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद के लिए रसना नौटियाल को चुना गया।
विज्ञापन

बैठक में व्यवस्थापिका गायत्री बहुगुणा ने बताया कि विद्यालय को एनसीसी की सेल्फ फाइनेंस की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है, जल्द ही विद्यालय में एनसीसी की यूनिट संचालित की जाएगी। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने पर नई गठित की गई, जिसमें अवतार चौहान अध्यक्ष, विनोद नौटियाल उपाध्यक्ष, अमित डिमरी सह सचिव चुने गए, जबकि अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति के लिए रसना नौटियाल को चुना गया। पीटीए अध्यक्ष अवतार रावत ने कहा कि छात्र के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी सिर्फ विद्यालय की ही नहीं होती, बल्कि अभिभावकों को भी इसमें सहयोग करना चाहिए। प्राइवेट स्कूलों में महंगाई के इस दौर में न्यूनतम शुल्क लेकर ये विद्यालय अपनी सेवाएं दे रहा है, तो सभी का कर्तव्य है कि विद्यालय को सहयोग करके अपने बच्चों का सर्वांगीण विकास करें। इस अवसर पर विद्यालय प्रमुख डीएस राणा, मनवीर रावत, मीना नौटियाल, मधु रतूड़ी, रविंद्र बर्थवाल, बृजमोहन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें