उत्तरकाशी। विकास खंड स्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डुंडा विकास खंड की प्रतियोगिताओं के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पंकज ने प्रथम, सूरज थापा ने द्वितीय तथा अमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अमृता ने प्रथम, कोमल ने द्वितीय एवं वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पंकज, रवि एवं सूरज थापा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अमृता ने प्रथम, अमिता ने द्वितीय व अनीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में पंकज राणा, रवि तथा नीरज असवाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। 400 मीटर बालिका वर्ग में अमृता ने प्रथम, विनीता ने द्वितीय एवं सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, भटवाड़ी विकास खंड के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में विवेक पंवार, इशेंद्र भंडारी, अर्जुन बिष्ट ने क्रमश: प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किए। 100 मीटर बालिका वर्ग में सिमरन ने प्रथम, योगिता ने द्वितीय, तनुजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में जोशीयाड़ा की टीम विजेता रही, जबकि फुटबाल प्रतियोगिता में मनेरा स्टेडियम की टीम ने बाजी मारी। चिन्यालीसौड़ विकास खंड की 400 मीटर बालक वर्ग दौड़ में सतवीर तथा बालिका वर्ग में संजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक के बालक वर्ग में अमित तथा बालिका वर्ग में मोनिका ने बाजी मारी। ऊंची कूद में राहुल व प्रीति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उधर, पुरोला विकास खंड बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में पंकज व काजल अव्वल रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रकाश ने तो कबड्डी में गुंदियाट की टीम ने बाजी मारी।