फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक आन्दोलनकारी को उठाया तो दूसरा बैठा अनशन पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़कोट। तहसील परिसर में पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता पूरण सिंह रावत को पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को जबरन उठाकर नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है। उनके स्थान पर अब 72 वर्षीय समाजसेवी प्रताप सिंह रावत भूख हड़ताल पर बैठ गये हैं। इसके साथ ही अन्य आंदोलनकारी 36वें दिन भी धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों का कहना है कि राजीव आवास योजना निर्बल वर्ग के लोगों के लिए शुरू की गई थी लेकिन पालिका द्वारा पात्र लोगों को योजना से बाहर कर दिया गया। जिन लोगों के आवास बनाए भी गए तो उनमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने मांग की है कि जिन गरीबों को सूची से बाहर किया गया है, उनको आवास मिले और जिनके आवासों का प्लास्टर झड़ रहा है, उनके आवास गुणवत्ता पूर्ण बनाए जाएं। आंदोलनकारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। धरने में सभासद प्रवीन गौड़, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष आनंद सिंह असवाल, सुनील आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें