फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार बल्लब भाई पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। जनपद में सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता को मजबूत करने, भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण और खसरा रूबैला अभियान को सफल बनाने की शपथ दिलाई।
रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। उन्होंने स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय एकता की मशाल और झंडा देते हुए रन ऑफ यूनिटी को रवाना किया। जिला प्रशासन की ओर से जोशियाड़ा बाजार ग्रामीण क्षेत्र में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के तहत क्षेत्र को तीन भागों में बांटकर 11-11 विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा सफाई की गई। जिलाधिकारी ने जोशियाड़ा मोटर पुल से एलआईसी आफिस तक सफाई की। सफाई अभियान में करीब 14 कुंतल कूड़ा निकालकर निस्तारित किया गया। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने बाजार और ग्रामीण क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था के लिए स्थानीय लोगों की समिति गठित करने को कहा। चिन्यालीसौड़, बड़कोट, पुरोला में भी एसडीएम के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि के रूप में विजय संतरी, विजयपाल मखलोगा, नेमचंद चंदोक, सीडीओ विनीत कुमार, एसपी ददनपाल, डीएफओ संदीप कुमार, एसडीएम देवेंद्र नेगी,, अनुराग आर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. कल्पना गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी हिमानी स्नेही, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी प्रलयंकरनाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने किया रक्तदान-
पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व लोह पुरुष पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय गांधी वाचनालय उत्तरकाशी में पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण के नेतृत्व में श्रद्धासुमन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान भी किया गया। इसके बाद पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में मरीजों को फल वितरित किये। इस दौरान जिला चिकित्सालय में धरने पर बैठी आशा कार्यकत्रियों को उनकी न्यायोचित मांगों के लिए जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी द्वारा समर्थन दिया गया। इस दौरान रक्तदान करने वालों में सोबत राणा, अनिल रावत, राजकेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र राणा, अनिल राणा, सुरेश राणा, पवन सेमवाल, महेश भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें