फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकटेश्वर पंचानन महादेव शिव गुफा के कपाट हुए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। प्रकटेश्वर पंचानन महादेव शिव गुफा नगल महर गांव के कपाट विधिविधान से तीर्थयात्रियों के लिए बंद कर दिए गए हैं। शिव गुफा के कपाट गंगोत्री यमुनोत्री धाम की भांति अक्षय तृतीय के दिन खुलते हैं। यमुनोत्री राजमार्ग पर स्थित शिव गुफा में सीजन में तीर्थयात्रियों का तांता लगा रहता है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर शिव गुफा की खोज 23 जून 1998 को हुई थी। यहां पर हिंदू धर्म से जुड़े विभिन्न देवी देवताओं की मूर्ति प्राकृतिक रूप से उभरी है। शिव गुफा समिति के सचिव आत्माराम तिवारी के अनुसार यमुनोत्री मुख्य मार्ग पर होने के कारण यहां यमुनोत्री धाम की तर्ज पर सीजन में तीर्थयात्रियों की काफी भीड़ रहती है, लेकिन सरकार का इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है। बताया कि शिव गुफा समिति 23 जून को शिव जन्मोत्सव के रूप में मनाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान कविता भट्ट, विचित्र प्रसाद शिलवाल, भगवती प्रसाद, बृजमणी भट्ट, कैलाश भट्ट, मनोज शिलवाल, अरविद भट्ट, राममूर्ति शिलवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें