फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने शौचालय सहित नगर क्षेत्र की स्वच्छता का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने नगर क्षेत्र में स्वच्छता का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कूड़ा निस्तारण के साथ ही सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण किया। डीएम ने भटवाड़ी रोड में सड़क किनारे कूड़े से भरे पड़े डब्बे को तत्काल नियमित रूप से वहां से हटाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार कुरील को दिए।
विज्ञापन

डीएम डा. आशीष चौहान ने बस अड्डे स्थित सुलभ शौचालय में भी सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ शौचालयों की सीटों पर गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शौचालय में तैनात कर्मी को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि 24 घंटे शौचालय को स्वच्छ एवं साफ रखें। उन्होंने टूटे-फूटे स्थानों की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें