फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्वाटॉप में मुंबई के ट्रैकर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डोडीताल-हनुमानचट्टी ट्रैक पर मुंबई निवासी एक पर्वतारोही की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। 59 वर्षीय राजशेखर मोडगी की मौत संगमचट्टी से करीब 32 किमी आगे दर्वाटॉप के पास हुई। प्रशासन ने शव को लाने के लिए एसडीआरएफ, वन विभाग और पुलिस की रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर भेज दिया है।
विज्ञापन

पर्वतारोही के साथी सुबोध राजपोरकर ने बताया कि वह तथा उनके छह पर्वतारोही मित्रों का दल कुछ स्थानीय गाइडों के साथ डोडीताल-दर्वाटॉप ट्रैक के लिए 6 अक्तूबर को निकला था। डोडीताल में एक रात बिताने के बाद वे शनिवार सुबह 4150 मीटर की ऊंचाई पर स्थित दर्वाटॉप के लिए रवाना हुए। शनिवार को सभी लोग दर्वाटॉप में ही रात्रि विश्राम कर रहे थे तभी राजशेखर मोडगी पुत्र शार्णपा मोडगी निवासी डोंबीवली मुंबई की हृदय गति रुकने से रविवार सुबह करीब 2.15 बजे मौत हो गई। इसके बाद दल के गाइड रतन सिंह ने एसडीआरएफ को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि राजशेखर मोडगी बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी थे। दल के सभी लोग 50 की उम्र के आसपास के हैं, लेकिन ट्रैकिंग का शौक होने की वजह से वे सब अक्सर हिमालयी क्षेत्र में आते रहते हैं।
उधर, अपादा परियोजना अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि घटनास्थल संगमचट्टी से 32 किमी तथा हनुमानचट्टी से 16 किमी की पैदल दूरी पर स्थित है। दोनों छोरों से बचाव दल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें