फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टू जाट रेजिमेंट ने किया बंदर पूंछ फतह

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। टू जाट रेजिमेंट के जवानों ने 6316 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बंदर पूंछ पीक फतह की है। रेजिमेंट के जवानों ने 5 अक्तूबर को इस पीक को फतह किया। जोधपुर, राजस्थान स्थित जाट रेजिमेंट के 200वें स्थापना दिवस के मौके पर इस अभियान को आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

हाई प्लेसेस एडवेंचरर के निदेशक बिशन सिंह नेगी ने बताया कि रेजिमेंट के 200वें स्थापना दिवस के अवसर पर मेजर उज्ज्वल गुप्ता के नेतृत्व में 17 सदस्यों के दल ने 21 सितंबर को अभियान शुरू किया था। इसके बाद करीब 30 किमी लंबे ट्रैक से सुक्की व नाला कैंप होते दल बंदर पूंछ बेस कैंप तक पहुंचा। जहां से रात 1 बजे आखिरी चढ़ाई शुरू की गई और सुबह 7 बजे बंदर पूंछ पीक को फतह कर लिया गया। दल में विनोद कुमार, बनबर सिंह, शेखर पंवार, सत्येंद्र, दिनेश कुमार, सुशील, संदीप, लक्ष्मण, मंजीत, राजेश, संजय, विकास तथा बलराज सिंह शामिल थे। इस मौके पर गाइड सुरेश बगाटी, नवीन पंवार, दीपक साही और मनोज भी दल के साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें