फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने दिया 10 अक्टूबर तक टीसी दिलाने का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरोला। क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल द्वारा 8वीं के छात्र को टीसी न दिए जाने के विरोध में नव क्रांति संगठन ने आमरण अनशन किया है। संगठन ने कुमोला तिराहे पर विरोध जताते हुए स्कूल के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों 10 अक्टूबर तक टीसी दिलाने का आश्वासन देने के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

नव क्रांति संगठन के प्रकाश कुमार ने कहा कि, क्षेत्र के कई प्राइवेट स्कूल मान्यता से अधिक की कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं, जिससे छात्रों का भविष्य अंधकार में है। ऐसे में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों में आती है। उधर, उप खंड शिक्षा अधिकारी डीपीआर पांडे ने 10 अक्टूबर तक टीसी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। आंदोलन करने वालो में बलदेव भंडारी, रमेश उनियाल, लोकेश बडोनी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें