फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की मौत की जांच के लिए रवाना हुई स्वास्थ्य विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरोला (ब्यूरो)।जनपद के सीमांत क्षेत्र मोरी के भितरी गांव में दो बच्चों की अज्ञात बीमारी से मौत होने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों की एक टीम को गांव में भेजा है। गत एक अक्तूबर को गांव में देविका (2 वर्ष) पुत्री शीशपाल और अशिता (8 वर्ष) पुत्री राजेश की अज्ञात बीमारी से मौत हो गई थी, जबकि आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों के इस बीमारी की चपेट में होने की संभावना जताई जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. कल्पना गुप्ता ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही टीम रवाना कर दी गई है। टीम के लौटने पर ही बीमारी की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें