फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को समझाया वन्य जीवों का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। वन्य जीव सुुरक्षा सप्ताह के मौके पर जिला मुख्यालय में वन विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर उत्तरकाशी वन प्रभाग के बाड़ाहाट रेंज, डुंडा रेंज व इंद्रावती रेंज के कर्मचारियों व स्कूली बच्चों द्वारा रैली निकाली गई। वहीं वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने वन्य जीवों की सुरक्षा व संवर्धन को लेकर बैठक भी की।
विज्ञापन

आद्य शंकराचार्य शिक्षा संस्थान के छात्रों को संबोधित करते हुए, वन क्षेत्राधिकारी बाड़ाहाट रविंद्र पुंडीर ने कहा कि उत्तरकाशी जिला भौगोलिक भिन्नता के साथ ही समृद्ध जैव विविधता का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि, क्षेत्र में पहाड़ी व उच्च हिमालयी क्षेत्र के विभिन्न जीव जंतु पाए जाते हैं, जिनके संरक्षण की जिम्मेदारी विभाग व आम जनता के कंधों पर है। वहीं, वन क्षेत्राधिकारी डुंडा अतोल सिंह परमार ने सुमन ग्रामर स्कूल के छात्रों को वन्य जीवों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिले में कई दुर्लभ प्रजाति के जीव पाए जाते हैं। जिनकी सुरक्षा के लिए वन क्षेत्र को बचाना जरूरी है। उधर, इंद्रावती रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बुद्धि सिंह राणा ने कर्मचारियों के साथ मिलकर जागरुकता रैली निकाली। उन्होंने कर्मचारियों से वन्य जीवों व मनुष्यों के बीच बढ़ते संघर्ष को रोकने के प्रयास करने को कहा। इस मौके पर रमेश लाल, बचन लाल, महाराज सिंह, कृष्णा डिमरी, निर्मल सिंह, पूजा राणा, एलएस भंडारी, दुर्गा प्रसाद, सीताराम नौटियाल, खजान सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें