फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामदा, मनेरा स्टेडियम टीमों ने जीता हैंडबॉल खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। मनेेरा स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय हैंडबॉल व बॉक्सिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले हुए। अंडर-16 बालक वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता के मैच में कामदा ने मनेरा स्टेडियम को 16-5 से हराकर खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग में मनेरा स्टेडियम ने जीआईसी कामदा को 14-2 से हराकर ट्रॉफी कब्जायी।
विज्ञापन

उधर, अंडर-16 बालक बॉक्सिंग के विभिन्न भार वर्ग में युवराज, अंकित, महेश, आलोक, अमित, अक्षय रावत, रितिक राणा ने जीत दर्ज की। जबकि अंडर-16 बालिका बॉक्सिंग के विभिन्न भार वर्ग में अनामिका, दिव्या, संजना, किरन, मुस्कान व सुजाता ने जीत दर्ज की। समापन समारोह पर सीडीओ विनीत कुमार ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग आर्या, निर्मला पंत, जितेंद्र सिंह, कविता रावत, उषा चौहान और प्रशांत कुमार नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें