फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन विभाग को भूमि हस्तांतरित करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। भटवाड़ी तहसील के दिलसौड़ गांव की सरकारी भूमि को पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। एसडीएम भटवाड़ी को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने प्रशासन के इस निर्णय को बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह महर ने बताया कि, दिलसौड़ गांव में 2012-13 की आपदा में जमीन का बड़ा हिस्सा बह गया था। इसके बाद पशुओं के चुगान के लिए अब मनेरा तोक के पास की सरकारी भूमि ही बची है, लेकिन प्रशासन इस जमीन को भी पर्यटन विभाग को देने की तैयारी कर रहा है। ऐसेे में ग्रामीणों के पास पशुओं के चारे के लिए कोई जगह नहीं बचेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को समझते हुए इस निर्णय को बदलना चाहिए। अगर प्रशासन ने मांग नहीं मानी गई तो ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जशोदा, राजेंद्री, विजय बिष्ट, राजवीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें