उत्तरकाशी। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की जनपद शाखा की ओर से आयोजित बैठक में शिक्षकों की लंबित मांगों व विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यकाल को 6 माह तक बढ़ाने पर मोहर लगाई गई।
बैठक में संगठन के अध्यक्ष गोपाल सिंह राणा ने शासन से संगठन की 39 सूत्री मांगों को जल्द निस्तारित करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि, पर्वतीय क्षेत्र के कर्मचारियों को बायोमीट्रिक मशीन से अनुपस्थिति लगाने पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि इसके समाधान के लिए सरकार स्पष्ट गाइड लाइन जारी करे, अन्यथा इस व्यवस्था को बंद कर दे। उन्होंने 1 अक्टूबर 2005 से नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, 7 वें वेतनमान के भत्तों को निर्धारित करने, रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति करने की भी मांग की है। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह नेगी, रामभजन नौटियाल, राजेंद्र सिंह परमार, ताराचंद, मुकेश भट्ट, रामगोपाल पंवार, रतन सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।