फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने किया दो घंटे का कार्यबहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी/अधिकारी संयुक्त समन्वय समिति ने निगम प्रबंधन पर तिलोथ विद्युत गृह के कार्मिकों का द्वेषपूर्ण ढंग से स्थानांतरण करने का आरोप लगाया है। समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप 12 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

समिति के हर्षमणी सुयाल, रामवीर रावत, प्रवीन चौरसिया, खिलेश कुमार पांडे आदि ने बताया कि तिलोथ पावर हाउस में पांच सितंबर को द्वेषपूर्ण ढंग से कुछ कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं, जिसमें सुबोध थपलियाल, प्रकाश चंद्र भट्ट के नाम शामिल हैं। इसलिए मंगलवार को भागीरथी वैली में काम करने वाले समिति के सभी कर्मचारियों-अधिकारियों ने 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश 14 सितंबर तक निरस्त नहीं किए गए, तो 15 सितंबर से भागीरथी वैली में संयुक्त समन्वय समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें