फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में रहा चिन्यालीसौड़ का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। विद्या भारती की ओर से शिशु मंदिर में संकुल स्तरीय बौद्धिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संकुल प्रमुख देवी दत्त उप्रेती ने किया।
विज्ञापन

बौद्धिक श्रेणी की भाषण प्रतियोगिता में आदर्श महर प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय, रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान क्विज में ब्रह्मखाल प्रथम, चिन्यालीसौड़ द्वितीय व श्रीकोट विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी व अंताक्षरी में चिन्यालीसौड़ ने प्रथम स्थान हासिल किया। गीत प्रतियोगिता में वंदना खंडूड़ी ने प्रथम, श्रेया द्वितीय, वैष्णवी तृतीय स्थान हासिल किया। कला प्रतियोगिता में नीतिका प्रथम, दीया द्वितीय व सचिन तृतीय स्थान पर रहे। उधर, खेल प्रतियोगिताओं की 100 मीटर दौड़ में दीपक, अंकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में सुजल व शालिनी प्रथम स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में सुजल और किरन ने बाजी मारी। गोला फेंक में अजय, ऊंची कूद में गोपाल, लंबी कूद में नवीन पंवार प्रथम स्थान पर रहे। इस मौके पर तिलक मणि, सोवत मटूड़ा, मुरारी व्यास, मूर्ति राम, रमेश भट्ट, श्याम लाल, प्रेम लाल गौड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें