फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयारा बुग्याल में प्लास्टिक ले जाने पर लगेगा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। दयारा बुग्याल में प्लास्टिक ले जाने पर अब पर्यटकों को शुल्क जमा कराना होगा। दयारा जाने वाले पर्यटकों से उनके द्वारा ले जाए जा रहे प्लास्टिक के आधार पर शुल्क का निर्णय होगा। हालांकि, वापसी में कूड़ा दिखाने पर उनके द्वारा जमा की गई राशि को वापस कर दिया जाएगा। दरअसल, इस बार के बटर फेस्टिवल के दौरान बुग्याल में कूड़ा फैला मिला था, जिसके बाद दयारा पर्यटन उत्सव समिति ने यह निर्णय लिया है। समिति के अध्यक्ष मनोज राणा ने बताया कि दयारा बुग्याल की स्वच्छता को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है, जिसके लिए समिति द्वारा बटर फेस्टिवल के समाप्त होने के बाद सफाई कराई गई थी। हालांकि, कई बार पर्यटकों द्वारा लाया गया कुछ कूड़ा छूट जाता है। इसके लिए समिति ने अब से इस क्षेत्र में प्लास्टिक को बैन कर दिया है। आने वाले समय में जो भी पर्यटक यहां जाएगा, उससे रिफंडेबल शुल्क लिया जाएगा। जो भी कूड़ा पर्यटक बुग्यालों में करेंगे उसे वापस दिखाने पर उन्हें शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने भी इस संबंध में सोमवार 21 अगस्त को दयारा में पर्यटकों द्वारा फैलाई गई गंदगी और इससे होने वाले नुकसान को लेकर खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी, जिस पर आयोजन समिति ने दयारा को साफ सुथरा रखने के लिए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें