उत्तरकाशी। कांग्रेस के संगठन चुनाव के संबंध जिला कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक हुई, जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव त्रेहान, सहायक निर्वाचन अधिकारी शीशपाल पोखरियाल के नेतृत्व में प्राथमिक कमेटियों का गठन किया गया।
भटवाड़ी ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी सब्बल सिंह राणा, डुंडा ब्लॉक के विजयपाल रावत, चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के हंसपाल बिष्ट, उत्तरकाशी शहर के अतोल सिंह एवं चिन्याली शहर के लोकेंद्र रावत की ओर से कमेटियां बनाई गई। इस मौके पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, संजय डोभाल, मनमोहन शाह, भूपेश कुड़ियाल, प्रकाश पंवार आदि मौजूद रहे।