फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा से दे रहे गंगा संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। रामायण प्रचार समिति की पहल पर गंगा स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन जन चेतना अभियान के तहत चलो गोमुख की कलश यात्रा आज उत्तरकाशी पहुंची और इसके बाद गंगोत्री के लिए रवाना हुई। बुधवार सुबह कार्यक्रम संयोजक पं. रवि शास्त्री ने भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके साथ हनुमान मंदिर और साक्षी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना की। यात्रा सुबह 11 बजे गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक पं. रवि शास्त्री ने बताया कि गोमुख कलश यात्रा 11 जुलाई मंगलवार को त्रिवेणीघाट ऋषिकेश से शुरू हुई थी। यात्रा का भद्रकाली मां कुंजापुरी में पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद नई टिहरी में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। बुधवार सुबह यात्रा गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई, जबकि अगले दिन यात्रा गोमुख पहुंचेगी। गोमुख से गंगाजल भरकर यात्रा 15 जुलाई को ऋषिकेश त्रिवेणीघट पहुंचेगी। घाट पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल और कलश यात्रा संरक्षक चंद्रवीर पोखरियाल द्वारा यात्रा का विधिवत समापन होगा। यात्रा का उद्देश्य गोमुख से लेकर गंगा सागर तक मां गंगा को निर्मल और प्रदूषण मुक्त बनाना है। इसके बाद गोमुख यात्रा से लाया हुआ पवित्र जल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा जाएगा। यात्रा में रामंचद्र, पृथ्वीपाल उनियाल, आनंद बहुगुणा, अनिरुद्ध शर्मा, जयस्वरूप बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें