चिन्यालीसौड़ में जिले की सीमा पर दूथ के सैंपल भरती खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम।
- फोटो : UTTER KASHI
परिवहन विभाग की ओर से डुंडा विकासखंड में आयोजित लाइसेंस शिविर में 13 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। उन्हें विभाग की ओर से स्लॉट आवंटित किया गया है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को यातायात सुरक्षा की जानकारी भी दी गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र चंद ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए शिविर लगाया गया। उत्तरकाशी में कई गांव मुख्यालय से 100 से 200 किमी दूर हैं। ऐसे में यहां के निवासियों को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता है। आने जाने व ठहरने में काफी व्यय होता है। इन सब बातों को देखते हुए अस्तल गांव में शिविर लगाया गया है। एआरटीओ जितेंद्र ने बताया कि आवेदन करने वाले सभी लोगों को स्लॉट प्रदान किया गया है। शिविर के दौरान दीपावली मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।