फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Earthquake: पुरोला में आधी रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, रिक्टर पैमाने पर 2.1 रही तीव्रता

Sat, 04 Oct 2025 01:57 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला (उत्तरकाशी)

सार

पुरोला में आधी रात को भूकंप आने से लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि भूकंप के हल्के झटकों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरोला क्षेत्र में शनिवार की आधी रात को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए लोग दहशत में आ गए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार रात 1:42 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.1 मापी गई।

विज्ञापन


भूकंप का केंद्र पुरोला तहसील के गुंदियाट गांव और डोखरीयानी के मध्य स्यालुका क्षेत्र में था और यह सतह से लगभग 5 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के हल्के झटकों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। एसडीएम मुकेश रमोला ने बताया कि भूकंप की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  पेपर लीक मामला; चालाक सुरेंद्र ने फर्जीवाड़ा तो किया मगर भूल गया कि अब यूए नहीं यूके है उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों से तुरंत संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली गई, जो पूरी तरह सामान्य पाई गई। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षित रहें। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने भी स्थिति को पूरी तरह सामान्य बताया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें