फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

Thu, 24 Oct 2013 06:58 PM IST
अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधायक समेत अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के विरोध में बुधवार को रुद्रपुर में बाइक रैली निकालने का प्रयास कर रहे भाजपाइयों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया जिसमें कई भाजपाई घायल हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान मची भगदड़ के बाद रुद्रपुर बाजार बंद हो गया। पुलिस ने पूर्व सांसद बलराज पासी समेत 14 कार्यकर्ताओं को धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर हल्द्वानी जेल भेज दिया है।

पढें, ऐसा क्यों कहा हरीश, देखो गरमा गई ना सियासत

बाजार की तरफ भागे
इस दौरान कोतवाल की पासी और कार्यकर्ताओं से तीखी झड़प हो गई। दोनों आपे से बाहर हो गए और गालीगलौज पर उतर आए। आरोप है कि इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन


भगदड़ में पूर्व सांसद पासी और विधायक ठुकराल के छोटे भाई संजय ठुकराल भी सड़क पर गिर पड़े और फिर वहीं लेट गए। अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा दिया। वे बाजार की तरफ भागे।

पढें, 'गंगा को रास नहीं आए संतो के ठाठ छोड़े घाट'

इस दौरान सीओ लोहनी ने दंगा नियंत्रण वाहन समेत और पुलिस बल भी बुला लिया। कार्यकर्ता एक से दूसरी गली में तो हूटर बजाती पुलिस की गाड़ियां और दंगा नियंत्रण वाहन भाजपाइयों के पीछे दौड़ते नजर आए।

राहगीर और व्यापारी सहम से गए
इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। इससे राहगीर और व्यापारी सहम से गए। देखते ही देखते एक-एक कर बाजार में शटर गिरते चले गए और रुद्रपुर बाजार बंद हो गया।

पढें, कांग्रेस ड्रग और सैक्स रैकेट में फंसाना चाहतीः रामदेव

बाद में मौके पर पहुंची एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल ने मामले की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से बाजार खुला रखने का आग्रह किया लेकिन व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले।

उत्तराखंड से सटीं यूपी की सीमाएं सील
रुद्रपुर विधायक की गिरफ्तारी के लिए पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में तनाव फैल गया। इसके मद्देनजर बिलासपुर पुलिस ने उत्तराखंड से सटीं यूपी की सीमाएं सील कर दीं। सघन चेकिंग के बाद ही वाहनों को आने-जाने दिया गया। वर्ष 2011 में उत्तराखंड में दो वर्गों के बीच दंगा हुआ था।

पढें, रामदेव के भाई के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

दंगे के दौरान पुलिस ने भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल समेत तमाम लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सीबीसीआईडी ने जांच के बाद के ठुकराल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करा दिया। मंगलवार को रुद्रपुर पुलिस ने विधायक के आवास पर गिरफ्तारी के लिए छापा मारा। विधायक तो नहीं मिले, लेकिन उनके भाई से पुलिस की नोकझोंक हुई।

विधायक समर्थकों में रोष
आरोप है पुलिस ने उन्हें मारा-पीटा। मामले की जानकारी होने पर विधायक समर्थकों में रोष फैल गया। कुछ ही देर में फैले तनाव को देखते हुए बिलासपुर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया।

पढें, 'रामदेव कांग्रेस को कर रहे हैं बदनाम'

पुलिस ने उत्तराखंड सीमा पर यूपी की सभी सीमाएं सीज कर दी। पुलिस ने यूपी से उत्तराखंड जाने वाले सभी वाहनों की सघन तलाशी ली। कोतवाल विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। क्षेत्र में पूरी तरह शांति है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें