रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से आवास विकास के बाद अब तीन और जगहों पर जोनल कार्यालय खोलने की तैयारी की जा रही है। तीनों जगहों पर भवनों को चिह्नित कर उनको कार्यालय का रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
जोनल कार्यालय में लोगों को टैक्स जमा करने सहित दस सहूलियतें मिलेंगी। दरअसल नगर निगम ने लोगों को सुविधा देने के मकसद से नौ मई को आवास विकास में जोनल कार्यालय का शुभारंभ किया था।
जोनल कार्यालय में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, टैक्स जमा करने, विद्युतीकरण, सफाई सहित दस सुविधाएं आवास विकास के आसपास के छह वार्ड के लोगों को मिलनी शुरू हुई थी।