फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का किया पूर्वाभ्यास

Sun, 25 May 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालय की ओर से 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का पूर्वाभ्यास किया गया। इसमें कई संगठनों के लोगों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर काॅलेज में आयोजित योगाभ्यास का शुभारंभ जिला आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी अलोक कुमार शुक्ला एवं विद्यालय प्रबंधक पुष्पेंद्र मोहन सिंघल ने किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार आयुष मंत्रालय के प्रोटोकाॅल के तहत जिले के कई स्थानों पर योग का पूर्वाभ्यास शुरू हुआ है। इसे निशुल्क रखा गया है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में महर्षि पतंजलि की ओर से बताए गए योग के आठ चरणों के महत्व को संक्षेप में समझाया गया। 21 जून को विद्यालय में आयोजित होने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों को आमंत्रित किया। विद्यालय प्रबंध समिति ने अतिथियों को सम्मानित किया। वहां प्रधानाचार्य डाॅ. सर्वेश कुमार वर्मा, पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट, तरुण गहलोत, बाबू सिंह शाक्य, हरिओम, दीपक कुमार, प्रभा देवी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें