फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया के लिए पहुंचे विद्यार्थियों को गेट पर रोका, हंगामा

विज्ञापन
रुद्रपुर कॉलेज गेट पर लगी छात्र-छात्राओं की भीड़। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
एसबीएस पीजी कॉलेज में बुधवार को पीजी में प्रवेश के लिए समय से पहले पहुंचे छात्र-छात्राओं को कॉलेज प्रशासन ने गेट पर रोक दिया। इसका विरोध करते हुए छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया। उन्होंने प्राध्यापकों पर मनमानी और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। दोपहर एक बजे बाद छात्र-छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

कॉलेज में वर्तमान में एमए, एमएससी और एमकॉम में प्रवेश चल रहे हैं। प्रशासन ने सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक ऑफलाइन और ऑनलाइन पढ़ाई का समय तय किया है। दोपहर एक से शाम चार बजे तक प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। बुधवार को ऑफलाइन पढ़ाई के साथ ही प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं भी सुबह 10 बजे ही पहुंच गए। जिस पर कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश लेने के लिए पहुंचे छात्र-छात्राओं को गेट पर रोकते हुए दोपहर एक बजे पहुंचने को कहा।
इस आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने गेट पर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में मात्र 10 प्रतिशत छात्र-छात्राएं ही पहुंच रहे हैं। आरोप लगाया कि कॉलेज में भौतिकी, रसायन, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, मनोविज्ञान व भूगोल विषयों के प्रैक्टिकल भी नहीं कराए जा रहे हैं। सभी लैब खाली पड़ी हैं। वहां पर राघव सिंह, रवि कुमार ऋषि, रमन , राहुल कुमार आदि थे।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश का समय दोपहर एक से शाम चार बजे तक तय किया है। कुछ विद्यार्थी सुबह 10 बजे ही कॉलेज पहुंच रहे हैं। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसी समस्या को देखते हुए समय से पहले प्रवेश लेने पहुंचे छात्र-छात्राओं को गेट पर रोका गया था।
विज्ञापन

डॉ. पीएन तिवारी, प्रभारी रुद्रपुर डिग्री कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें