सितारगंज में स्मैक के साथ पकड़ा गया आरोपी तस्कर।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। पुलिस ने स्मैक की तस्करी करते हुए दो तस्करों को पकड़ा है। एक के कब्जे से 11 ग्राम तथा दूसरे के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक पकड़ी।
शक्तिफार्म चौकी प्रभारी एसआई चंदन सिंह बिष्ट ने बताया बुधवार को कांस्टेबल भूपाल सिंह और जगदीश कोठियाल ने सूखी नदी के तटबंध पर एक बाइक सवार को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 11 ग्राम स्मैक और 6580 रुपये बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम ग्राम पहसैनी निवासी भजन सिंह बताया। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया। इधर, नगर के वार्ड संख्या 13 निवासी तहसीन को भी 10 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया है। आरोपी की बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है।