खटीमा के भुजिया नंबर तीन में क्रिकेट मैच में बल्लेबाजी करता खिलाड़ी।
- फोटो : KHATIMA
भुजिया नंबर तीन में हुए अंतिम लीग मैच में हरदासपुर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखा इलेवन की टीम 86 रन पर ढेर हो गई। हरदासपुर ने मैच 81 रनों से जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
शाने आलम 51 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे। कमेटी अध्यक्ष दीपक खोलिया ने बताया की प्रतियोगिता में 32 टीमों ने प्रतिभाग किया। रविवार से दूसरे चक्र के मैच आयोजित होंगे। वहां संरक्षक दीपक चंद, कै. दीवानी चंद, राज कुमार थापा, जीवन चंद, मनोज चंद, मनोज पोखरिया, सूरज चंद, सौरभ चंद आदि थे। (संवाद)