फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Sun, 18 Oct 2026 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। लालकुआं-बरेली रेलवे ट्रैक पर आनंदपुर मोड़ के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची किच्छा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब आठ बजे आनंदपुर मोड़ के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा एक युवक लालकुआं से बरेली जा रही यात्री गाड़ी की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की शिनाख्त गड़रियाबाग निवासी अमित कुमार (18) पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई।
गड़रियाबाग के पूर्व प्रधान रूप सिंह ने बताया कि अमित जेसीबी मशीन पर ऑपरेटर के रूप में कार्य करता था और रोज सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे-किनारे अपनी ड्यूटी पर जाता था। शनिवार को भी वह रेलवे ट्रैक के किनारे शांतिपुरी की ओर जा रहा था कि यह हादसा हो गया। युवक की दो बहने हैं जिनका विवाह हो चुका है और एक भाई भी है। उसके मां और पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें