फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, कोतवाली में हंगामा

विज्ञापन
बाजपुर कोतवाली में हंगामा करते मृतक के परिजन और अन्य लोग। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने एक दुकानदार पर मारने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में खूब हंगामा किया। मृतक की माता की तरफ से कोतवाली में घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव नरखेड़ा निवासी धीरज नगर की एक दुकान पर नौकरी करता था। बुधवार को दुकान से पैसे चोरी को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया। दुकानदार अपने भाइयों के साथ घर जाकर धीरज और उसके परिजनों के साथ गालीगलौज कर खूब धमकाया। उसके बाद धीरज को लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे गंभीर अवस्था में एक अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन धीरज को अचेत अवस्था में मुरादाबाद स्थित एक अस्पताल मेें लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस ने झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने की कोशिश। मृतक की माता गीता देवी की तरफ से घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि पैसे चोरी करने का आरोप लगाते हुए दुकानदार ने धीरज को मारापीटा था। उसके बाद धीरज की ओर से जहर खाने की बात सामने आई है। धीरज को अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इधर, समाचार लिखे जाने तक लोग कोतवाली में जमे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें