फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किसान आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता

Thu, 21 Dec 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर मुख्य मार्ग पर जुलूस निकालते युवक कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर। 20 गांवों की 5838 एकड़ भूमि बचाओ सत्याग्रह आंदोलन के समर्थन में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इधर बृहस्पतिवार को भूमि बचाओ सत्याग्रह आंदोलन 143वें दिन भी जारी रहा। अनशन पर शेर सिंह, जसवीर सिंह, अमरनाथ शर्मा, जसपाल, हरदेव सिंह बैठे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को युवक कांग्रेस के विधानसभाध्यक्ष अराज सिंह सिद्धू की अगुवाई में कार्यकर्ता मंडी समिति परिसर में एकत्र हुए। कार्यकर्ता मुख्य मार्ग से नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में तहसील में अनशन स्थल पहुंचे। उन्होंने एकजुट होकर आंदोलन को समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि सीएम धामी बार-बार कोरे आश्वासन देकर आंदोलनकारियों को गुमराह कर रहे हैं। भूमि बचाओ आंदोलन बाजपुर के अस्तित्व की लड़ाई है। जल्द सरकार ने किसानों को भूमिधरी अधिकार नहीं लौटाए तो सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इस मौके पर सिद्धार्थ, जमन शेख, सिद्धांत वर्मा, आकाश दीप, मोइन पाशा, सुखमन गिल, नवजोत सिद्धू, हर्ष सिद्धू, सौरभ राजपूत, नदीम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें