फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सड़क हादसे में बाइक पर लिफ्ट मांगकर जा रहे युवक की मौत

Tue, 07 Nov 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
मृतक अर्जुन विश्वास।
विज्ञापन
रुद्रपुर। एनएच 74 पर धौलपुर के पास ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। ट्रक कुछ दूर तक बाइक को घसीटता हुआ ले गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने रुद्रपुर में ट्रक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

काशीपुर के बरखेड़ा निवासी आलम की दिनेशपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर में हेयर ड्रेसर की दुकान है। रविवार रात वह बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान शिवपुर निवासी अर्जुन राय (30) ने आलम से लिफ्ट ली थी। दोनों बाइक से धौलपुर के पास एनएच पर पहुंचे थे कि काशीपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जबकि ट्रक में बाइक फंस गई। हादसे के बाद चालक ट्रक में फंसी बाइक को घसीटता हुआ कुछ दूर तक ले गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक को रुकवाकर पुलिस और 108 एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। जानकारी के अनुसार गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की कोशिश भी की थी। इसी दौरान मौका देखकर चालक ट्रक लेकर रुद्रपुर की ओर से भाग निकला, जिसे पुलिस ने इंद्रा चौक पर पकड़ लिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसआई अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इधर घायल आलम को परिजन इलाज के लिए काशीपुर ले गए हैं। आलम के पैर और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं पुलिस की सूचना के बाद परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था और मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें