फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘..मोहना तू बैठी रैछे मेरो दिल मां’

Fri, 15 Jan 2016 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
 ‘...मोहना तू बैठि रैछे मेरे दिला मां’, ‘...हमौंन के दिनां फिर लौट ऐ ग्यना’, ‘दैंणा होया नंदा सुनंदा हो’ जैसे लोक गीतों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि एसडीएम एपी बाजपेयी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों को आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने युवाओं को अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास समिति की ओर से चल रहे उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी एपी बाजेपयी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर उद्घाटन किया। संस्कार सांस्कृतिक कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों ने मां नंदा की वंदना करते हुए ‘दैंणा होया नंदा सुनंदा हो’ गीत की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की।

कुमाऊं के मशहूर गायक नैननाथ रावल ने ‘...बसंती तेरी गुलाबी साड़ी’, गायिका माया उपाध्याय ने ‘..मोहना तू बैठी रैछे मेरो दिल मां’, ‘...मेरो देवरां मोहना तेरी केमूवे गाड़ी’, ‘आज का दिना मोहना-मोहना’, किरण किरौला ने ‘...हमौंन के दिनां फिर लौट ऐ ग्यना’, विशाल हरियाला ने ‘...उत्तरायणी कौतिका हिट दियूली’ और महिपाल सिंह मेहता ने ‘हिट दगड़ी कमला अल्मोड़ा में मेरो बंग्ला’ आदि गीतों की प्रस्तुति दी। संचालन कार्यक्रम के संरक्षक हेमंत बोरा ने किया। वहां पर प्रभारी कोतवाल प्रवीण सिंह, समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, कार्यक्रम पर्यवेक्षक योगेंद्र सिंह रावत, अध्यक्ष पार्वती कपिल, जया जोशी, मुकेश सनवाल, बद्री सिंह नगदली, पंकज रावत, बसंत कुमार, पप्पू बिष्ट, जगदीश गुरुरानी, भुवन बोरा, पीतांबर भट्ट, सुरेश भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें