फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध जुलूस

Sat, 30 Jul 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
रुद्रपुर में प्रदर्शन आप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रदेश सरकार पर गन्ना किसानों का उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने विशाल विरोध जुलूस निकाला और नैनीताल हाईवे पर सांकेतिक जाम लगाकर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन भी किया। आगाह किया कि यदि सरकार ने किसानों का शोषण बंद नहीं किया और गन्ना भुगतान जल्द नहीं किया, तो पार्टी वृहद आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन



शुक्रवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए और जुलूस की शक्ल में डीएम कार्यालय की ओर कूच किया। यहां आप कार्यकर्ताओं ने नैनीताल हाईवे पर प्रदेश की रावत सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली, तो भाजपा को भी कोसा। कहना था कि राज्य की कांग्रेस सरकार किसान विरोधी है। आरोप था कि सरकार किसानों का बकाया भुगतान तो नहीं दे रही है, बल्कि किसानों से वसूली करने पर आमादा है। फसलों का मुआवजा व किसानों के हितों की योजनाएं बंद पड़ी हैं।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष एसएस कलेर, केंद्र पर्यवेक्षक नवीन पिरशाली, अल्पसंख्यक मोर्चे के आरडी खान, त्रिलोक सिंह, सतीश शर्मा, अवतार सिंह चावला, विजय वर्मा, डा आनंद विश्वास, कुलवंत सिंह, करनैल सिंह, राजकुमारी यादव, बॉबी भाटिया, तरन्नुम अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


रुद्रपुर। आप पार्टी का भाजपा-कांग्रेस विरोधी प्रदर्शन के दौरान विरोध जुलूस जैसे ही डीएम कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंचा, तो उत्तेजित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए गेट के सामने हाईवे पर बैठे गए। वहीं कई कार्यकर्ता ने आने-जाने वालों वाहनों को रोक दिया। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आप के आला नेताओं ने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। बाद में सख्त लहजे के बाद कार्यकर्ताओं ने वाहनों की आवाजाही शुरू की।

रुद्रपुर। आप पार्टी का विरोध प्रदर्शन जुलूस जैसे ही कलेक्ट्रेट की ओर रुख किया और जुलू स को अपनी ओर आता देख। प्रभारी डीएम डा. आशीष श्रीवास्तव आनन-फानन में अपनी गाड़ी में बैठ गए और ड्राइवर-गनर को जुलूस के आने से पहले निकलने का आदेश दिया। ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और जुलूस के नजदीक आने से पहले ही वह से निकल गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें