फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिघलते एल्युमीनियम में गिरने से श्रमिक की मौत

Wed, 08 Jul 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रपुर (ऊधमसिंहनगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में पिघलते एल्युमीनियम में गिरने से श्रमिक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर, कैमरी के ग्राम जिवाई निवासी जागर सिंह (20) गदरपुर झगड़पुरी स्थित एल्युमीनियम प्लांट में काम करता था। मंगलवार दोपहर वह फैक्ट्री में एल्युमीनियम पिघलाने का काम कर रहा था।

 इसी बीच पास में ही चल रहे पंखे से उसे करंट लग गया। बताया जा रहा है कि करंट लगने से लगे धक्के से वह पिघलते हुए एल्युमीनियम में घिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह देख फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री अधिकारियों और श्रमिकों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर अस्पताल कर्मियों ने सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें