फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारंपरिक खेती तक सीमित न रहें महिलाएं : डाॅ. सुभाष

Tue, 06 May 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
पंतनगर में प्रशिक्षण के समापन पर जनजातीय महिलाओं के साथ अधिकारी।
विज्ञापन
पंतनगर। विवि के कृषि संचार विभाग में आईसीएआर जनजातीय उपयोजना के तहत प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य उत्तराखंड की जनजातीय महिलाओं को दूध एवं कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन और विपणन की तकनीकों से अवगत कराना था।
विज्ञापन


अधिष्ठाता कृषि डाॅ. सुभाष चंद्र ने कहा आज की आवश्यकता है कि महिलाएं केवल पारंपरिक खेती तक सीमित न रहें, बल्कि उपलब्ध संसाधनों और प्रशिक्षण से सूक्ष्म उद्यम शुरू कर समाज में आर्थिक रूप से मजबूत हों। निदेशक संचार डाॅ. जेपी जायसवाल ने कहा कि वर्तमान में केवल उत्पादन पर्याप्त नहीं है, हमें अपने उत्पाद को उपभोक्ता तक पहुंचाना होगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया, स्थानीय मेले और एफपीओ नेटवर्क जैसे साधनों का प्रयोग कर महिलाएं अपने उत्पादों की ब्रांडिंग और बिक्री में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें