फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कुलपति डाॅ. चौहान को कर्नल कमांडेंट की मानद उपाधि

Tue, 06 May 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
पंतगनर में कुलपति डाॅ. एमएस चौहान को सम्मानित करते ब्रिगेडियर डाॅ. पीएस भंडारी। 
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में स्थापित वन यूके आर एंड वी स्क्वाड्रन एनसीसी की ओर से पिपिंग समारोह हुआ। इसमें ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पीएस भंडारी ने कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान को बैज लगाकर कर्नल कमांडेंट की मानद उपाधि से सम्मानित किया। कुलपति डाॅ. चौहान ने कहा कि यह सम्मान उनकेे लिए व्यक्तिगत गर्व का विषय ही नहीं अपितु विवि के लिए भी अत्यंत गौरव की बात है। ग्रुप लीडर ब्रिगेडियर डाॅ. भंडारी ने कहा कि विवि के कुलपति मूर्धन्य वैज्ञानिक और कुशल प्रशासक हैं। उन्हें रक्षा मंत्रालय की ओर से कर्नल कमांडेंट की मानद उपाधि से सम्मानित करना मंत्रालय के लिए भी सम्मान की बात है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें