फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृतका का पंचनामा भरने की कार्रवाई करती महिला दरोगा जूल? - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
शक्तिफार्म। चुन्नी से बने फंदे पर विवाहिता का शव झूलते मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मृतका का पति उस पर गलत काम के लिए दबाव बनाता था। इसके विरोध में वह कई बार मायके भी रही।
विज्ञापन

शनिवार देर रात पाड़ागांव गोविंदनगर शक्तिफार्म निवासी अरुण बैरागी की पत्नी अलका बैरागी (26) का शव घर में फंदे पर लटका मिला। घटना के दौरान पति और अन्य ससुराली घर पर नहीं थे। मृतका के भाई भुड़िया कॉलोनी तहसील बहेड़ी जिला बरेली (यूपी) निवासी प्रशांत मंडल ने बताया कि बहन के देवर वरुण बैरागी ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि उनकी बहन अलका ने आत्महत्या कर ली है।
रात को ही वह घर पहुंचे तो पुलिस कर्मी घर पर मिले और अलका के शव को नीचे उतारा। पुलिस ने कमरे में सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए तलाशी भी ली लेकिन सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रशांत ने बताया कि करीब 11 साल पहले उसकी बहन का विवाह हुआ था और वर्तमान में उसका एक बेटा भी है। आरोप है कि शादी के दो साल बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोप लगाया कि पति उसे शराब पिलाता था और जबरन गलत काम के लिए दबाव भी बनाता था।
बहन जब मायके में आकर रहने लगी तो पति ने फोन पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। गलती का एहसास करते हुए एक दिन अरुण उनके स्कूल पहुंचा और पैर पकड़कर माफी मांगने लगा। इसके बाद अरुण परिवार के साथ घर आया और फिर अलका को साथ ले गया जबकि वह उनके साथ नहीं जाना चाहती थी।
मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा कि हत्या हुई है या फिर महिला ने आत्महत्या की है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - सुरजीत कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सितारगंज।
प्रताड़ना में पति समेत चार पर केस दर्ज
सितारगंज। क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका विवाह 11 नवंबर 2019 को ग्राम दादूवाला जसपुर के करमजीत सिंह से हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ दिनों बाद से ससुराल पक्ष के लोग कार की मांग करने लगे। इस बीच उनका एक पुत्र भी पैदा हुआ लेकिन ससुरालियों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।
परेशान होकर उसने सितारगंज कोर्ट में घरेलू हिंसा का मुकदमा दायर कराया। आरोप लगाया कि बीते शनिवार को पति करमजीत, ससुर गुरमेज, नंदोई जगदीशवाला निवासी लखविंदर सिंह और देवर पतरामपुर निवासी बलवीर सिंह कार से उसके घर आए और गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बुआ बचाने आई तो पति ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया।
आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके बच्चे को अगवा करने की कोशिश की लेकिन मौके पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 504 व 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)

मृतका अलका बैरागी। (फाइल फोटो)- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें