फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लोकगीतों पर झूमीं महिलाएं, क्विज की विजेता सम्मानित

Mon, 06 Oct 2025 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। करवाचौथ के उपलक्ष्य में ब्राह्मण महिला सभा की ओर से रविवार शाम रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोकगीतों के साथ फिल्मी धुनों पर भी महिलाएं जमकर झूमीं।
विज्ञापन

सिटी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में अंजू तिवारी ने बताया कि रुद्रपुर में पहली बार ब्राह्मण महिला सभा की ओर से करवाचौथ पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में गीत-संगीत के अलावा धर्म संस्कृति पर आधारित प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई जिसमें सही जवाब देने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
नगर अध्यक्ष नितिन कौशिक ने बताया कि आधुनिकता की चकाचौंध के बीच अपनी गौरवशाली संस्कृति के लिए ब्राह्मण समाज को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। इस मौके पर मीना शर्मा, बीना तिवारी, अंजू तिवारी, रुचि शर्मा, अंजू शर्मा, निशा कौशिक, दीपा जोशी, प्रियंका त्रिपाठी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें