फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पशु आहार बनाकर महिलाएं गढ़ रहीं रोजगार की नई मिसाल

Tue, 28 Jul 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं पशु आहार निर्माण के जरिए न सिर्फ अपनी आय बढ़ा रही हैं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार का नया मॉडल भी पेश कर रही हैं। बांसखेड़ा खुर्द के भारत क्लस्टर से जुड़ी महिलाओं ने पैगा गांव में स्थापित गौ सेंटर में पशु आहार निर्माण यूनिट शुरू की है। यहां महिलाएं सप्ताह में करीब 50 क्विंटल पशु आहार तैयार कर रही हैं, जिसकी मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

भारत क्लस्टर की कोषाध्यक्ष मंजू देवी ने बताया कि पशु आहार जौ, गुड़, चोकर, विभिन्न प्रकार की खलियां, मक्का, बाजरा, मोरिंगा पाउडर, चावल की पॉलिश, मूंगफली, सोयाबीन, तिल्ली, सरसों, सूरजमुखी की खली, खनिज लवण और नमक के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इसमें प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और खनिज पर्याप्त मात्रा में होने से यह गाय, भैंस और बकरियों के लिए पौष्टिक साबित हो रहा है।
ग्राम विकास अधिकारी मुदस्सिर अहमद ने बताया कि महिलाओं के बनाए पशु आहार की मांग आसपास के गांवों में लगातार बढ़ रही है। पशुपालक सीधे गौ सेंटर पहुंचकर पशु आहार खरीद रहे हैं और लगातार नए ऑर्डर भी मिल रहे हैं। इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नियमित आजीविका का मजबूत साधन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें