फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: शराब बेच रही महिला गिरफ्तार, बोली- पति बीमार है...घर का खर्च चलाने को कर रही ये काम

Tue, 16 Apr 2024 12:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर

सार

रुद्रपुर में पुलिस ने घर के बाहर कच्ची शराब बेच रही महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया है। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने घर के बाहर कच्ची शराब बेच रही महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


रविवार शाम एसआई गोल्डी घुघत्याल टीम के साथ गश्त कर रही थी। इसी बीच मछली मार्केट से गली नंबर 16 की तरफ टीम मुड़ी तो एक मकान के बाहर बैठी महिला के पास खड़े लोग भाग गए। महिला के पास एक गेलन में कच्ची शराब रखी थी। 


ये पढ़ें- Election 2024: चुनावी सीजन में उलझीं शादियां, जहां चार बड़ी गाड़ियों से हो जाता काम; वहां करनी पड़ी 14 कारें

विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने अपना नाम नीलिमा सरकार निवासी गली नंबर 16 गोविंदनगर थाना ट्रांजिट कैंप बताया। बताया कि जब ग्राहक आते हैं तो वह गेलन से शराब थैली में भरकर बेचती है। उसका पति बीमार होने की वजह से काम नहीं करता है। इस वजह से वह घर का खर्च चलाने को शराब बेच रही है। पुलिस ने गेलन में रखी 20 लीटर कच्ची शराब को जब्त कर लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें