फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

Sun, 31 Jul 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काश्ाीपुर
विज्ञापन
‌करंट से महिला की मौत की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बिजली के पोल पर आ रहे करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना लोगों में ऊर्जा निगम के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने महिला की मौत का मुख्य कारण ऊर्जा निगम की लापरवाही बताया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को कविनगर निवासी  राजबाला (61) पत्नी कुंवर सिंह रामलीला मैदान में चल रहे भागवत को सुनने जा रही थी। इसी दौरान वह घर के सामने सड़क पार दीवार में लटकी बेल से राजबाला फूल तोड़ रही थी। इसी बीच उसका हाथ दीवार के पास लगे बिजली के पोल को छू गया। बिजली के पोल में आ रहे करंट की वजह से राजबाला पोल में चिपक गई।


आसपास के लोगों ने राजबाला को किसी प्रकार से पोल से छुड़ा लिया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पोल पर लगे बाक्स का एक तार लटक रहा था, जो पोल को छू रहा था। सूचना मिलते ही विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी, एडीएम दयानंद सरस्वती भी घटना स्थल पर पहुंच गए।इसी बीच लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई। मेयर और विधायक ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। लगातार हो रही विद्युत दुर्घटनाओं पर रोष जताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोग बिजली के पोलों में आ रहे करंट की चपेट में आ रहे हैं। लेकिन अधिकारी इस पर ध्यान देने को तैयार नहीं है। एसडीएम सरस्वती ने कहा कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें