फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत

Sun, 10 Jul 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,नानकमत्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झोलाछाप डाक्टर से दवाई लेकर घर पहुंचते ही महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन महिला को तुरंत सीएचसी सितारगंज ले गए। महिला की गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

हल्द्वानी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऐंजनिया डोहरा निवासी मंगलेश देवी (32) पत्नी हरदेव सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। जिसका इलाज सिसईखेड़ा स्थित निजी चिकित्सक झोलाछाप से चल रहा था। शुक्रवार की शाम मंगलेश देवी डाक्टर से इंजेक्शन लगवा कर दवाई लेकर घर पंहुची। घर पहुंचते ही महिला की हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों ने महिला को तुरंत सितारगंज स्थित सीएचसी में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने उसे सुशीला तिवारी रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच हुआ है। मृतका के 12 वर्षीय पुत्र देवेश व 10 वर्षीय पुत्री मुस्कान के साथ ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोप लगाया कि निजी चिकित्सक के गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत हुई। समाचार लिखे जाने तक मृतका के परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें