विद्युत विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बिजली चोरी के खिलाफ कई कालोनी में छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने भूत बंगला और इंदिरा कालोनी क्षेत्र में 13 घरों में बिजली चोरी का मामला पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। छापामार कार्रवाई के दौरान कालोनियों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को एसडीओ अन्नू अरोरा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने भूत बंगला में बिजली चोरी रोकने के लिए छापामार अभियान शुरू किया।
अभियान के दौरान टीम ने भूत बंगला में मोहम्मद हुसैन, सियाकुल अली, हुस्ना, हबीव अहमद, गोपाल सिंह, शाकिर, जाकिर के घरों में सीधे एलटी तार पर कटिया डाल कर बिजली करते हुए पकड़ा। टीम ने मौके से केबिल जब्त की। इसके अलावा टीम ने इंदिरा कालोनी क्षेत्र में भी 6 घरों में बिजली चोरी करते हुए पकड़ा।
एसडीओ के मुताबिक इंदिरा कालोनी गली दो निवासी हरीश चन्द्र, सदानंद, अजय वर्मा, हरी बाबू, इंदिरा कालोनी गली पांच निवासी रामनाथ और गली 6 निवासी प्यारे लाल के घरों में भी एलटी तार पर केबिल डालकर बिजली चोरी करने का मामला पकड़ा। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसडीओ ने बताया कि इन कालोनी में बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थी। बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है। उ