फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने खिलाया नशीला पदार्थ: देवर ने बनाए संबंध, पीड़िता बोली- तीन माह पहले भाजपा नेता ने अपने भांजे के साथ...?

Tue, 23 Jul 2024 01:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सितारगंज के शक्तिफार्म क्षेत्र में विवाहिता ने अपने पति पर नशीला पदार्थ खिलाने और अपने ही देवर पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने भाजपा नेता और अपने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर सौंपकर पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितारगंज के शक्तिफार्म क्षेत्र में विवाहिता ने अपने पति पर नशीला पदार्थ खिलाने और अपने ही देवर पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने भाजपा नेता और अपने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर सौंपकर पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शक्तिफार्म निवासी विवाहिता ने बताया कि वह भाजपा नेता के एक स्कूल में पढ़ाती थी। आरोपी भाजपा नेता ने तीन महीने पहले उसका विवाह यूपी निवासी अपने भांजे के साथ करवा दिया। आरोप लगाया कि सुहागरात की रात पति ने उसे केक में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जब वह सुबह जागी तो उसे शारीरिक संबंध बनाने का अंदेशा हुआ। विवाहिता ने बताया कि रोजाना उसका पति किसी न किसी मीठी चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला देता था। जिससे उसे नींद आ जाती थी। बताया कि शक होने पर 12 जून की रात उसने दी गई मिठाई नहीं खाई और नींद में होने का नाटक किया। रात करीब एक बजे उसका पति कमरे से बाहर चला गया और उसका देवर कमरे में आ गया। देवर के छेड़खानी करने पर वह उठ गई और शोर मचाने लगी। तभी उसके देवर ने उसका मुंह दबा दिया और प्रत्येक रात को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात बताई।

विज्ञापन


किसी तरह बाहर आकर उसने अपने ससुरालियों को जब इसकी खबर दी तो ससुरालियों ने उसे मुंह बंद रखने और जान से मारने की धमकी दी। विवाहित ने 23 जून को उसके साथ हुए घटनाक्रमों को अपने परिजनों को बताया। इसके बाद उसके परिजन उसे मायके ले आए। आरोप लगाया कि भाजपा नेता और उसके ससुराली लगातार उस पर दबाव बना रहे है। विवाहिता ने भाजपा नेता समेत अपने ससुरालियों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि विवाहिता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें