फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे में लटकी मिली महिला, मौत

Sun, 04 Oct 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। पहाड़पुर गांव में 32 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। आज शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। महिला के मायके वालों ने घटना पर आक्रोश जताया है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात नरेश की पत्नी निर्दोष (32) अपने कमरे में थी। परिजनों के अनुसार वह घर के टिनशेड के पिलर पर लटकी मिली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और पास के डॉक्टर के पास ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार नरेश की शादी को करीब 15 साल हो चुके हैं। दंपती की कोई संतान नहीं है। मायके पक्ष में घटना को लेकर आक्रोश है। शनिवार शाम सूचना पर बरहैनी चौकी के एसआई सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। सीओ अखलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें