काशीपुर। बीएड में दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया के तहत आठ अक्तूबर तक छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकते हैं। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा ने इसकी अनुमति दे दी है। परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी राधेहरि पीजी कॉलेज के बीएड विभाग में दस्तावेज लेकर प्रवेश करा सकते हैं।कुलसचिव देवेंद्र सिंह बिष्ट ने विश्वविद्यालय और विभागाध्यक्षों को पत्र जारी किया है।
बीए-एमएड में प्रवेश पाने वालों के लिए समर्थ पोर्टल http://ukentrance.samarth.edu.in पर नौ अगस्त तक पंजीकरण किया गया था। इसके बाद परीक्षा कराई गई। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मैरिट सूची के आधार प्रवेश दिया जा रहा है। प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीटें रिक्त रह गई है। खाली सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। दो से आठ अक्तूबर तक अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए आठ अक्तूबर की रात 11:59 बजे तक समर्थ पोर्टल खुला रहेगा। क्षैतिज आरक्षण के तहत अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता नहीं होने पर सामान्य श्रेणी के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रवेश दिए जाने के लिए कुलपति ने स्वीकृति दे दी है। राधेहरि पीजी कॉलेज काशीपुर के बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज शुक्ला ने बताया कि विभाग में 50 सीटें हैं। प्रथम चरण में 20 सीटें भरी गई है। दूसरे चरण में रिक्त सीटों पर अक्तूबर तक प्रवेश दिया जाएगा।