फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 27 Sep 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ घटना के बाद गायब, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने संस्थान को किया सील
विज्ञापन

काशीपुर। एक निजी अस्पताल में आपरेशन से डिलीवरी के बाद अधिक रक्तस्राव होने से महिला की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। इस दौरान अस्पताल का स्टाफ मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंचीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के अभिलेखों की जांच कर अस्पताल को सील कर दिया।

यूपी के जिला रामपुर के ग्राम बढ़ेपुर मजरापुरी निवासी सरनजीत की पत्नी रेनू (32) गर्भवती थी। बृहस्पतिवार को रेनू को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सुबह पहले एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचें। वहां मौजूद महिला डॉक्टर ने परिजनों से कहा कि कहीं और दिखा लें। पति सरनजीत सिंह ने बताया कि इसी दौरान अस्पताल परिसर में एक आशा कार्यकर्ता मिल गई। उसने बताया कि वह उसकी पत्नी को अलीगंज रोड स्थित वरदान अस्पताल में भर्ती और डिलीवरी करवा देगी। तब परिजनों ने रेनू को दोपहर लगभग तीन बजे वरदान निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

देर रात प्रसव पीड़ा अधिक होने पर स्टाफ ने कहा कि ऑपरेशन किया जाएगा। तब परिजन राजी हो गए और शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे रेनू को ऑपरेशन के बाद एक बेटा पैदा हुआ। ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही अधिक रक्तस्राव होने से रेनू की हालत बिगड़ने लगी। तब अस्पताल में मौजूद एक स्टाफ ने रेनू को हायर सेंटर रेफर कर दिया। तब परिजन रेनू को मुरादाबाद रोड स्थित दो निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रेनू को लेकर दोबारा अलीगंज रोड स्थित वरदान अस्पताल पहुंचें और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर अस्पताल का स्टाफ मौके से भाग गया। मामले की सूचना समाजसेवी गगन कंबोज को मिली तो वह अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। इसके बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कागजात चेक किए जिसमें भारी कमियां पाई गई। टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर अस्पताल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोट
वरदान अस्पताल के दस्तावेज में खामियां मिलने पर अस्पताल को सील कर दिया गया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अस्पताल का एक संचालक विजय नगर व दो संचालक मुरादाबाद व बिजनौर में रहते हैं। एलोपैथिक अस्पताल के नाम पर अस्थायी पंजीकरण कराया गया था। -डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

एक महिला मरीज को कराया अन्यत्र भर्ती
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने बताया कि अस्पताल को सील करने की कार्रवाई के चलते वहां भर्ती महिला मरीज शबनम पत्नी वसीम निवासी गंगे बाबा को मुरादाबाद रोड स्थित एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शबनम के भी ऑपरेशन के बाद बच्चा पैदा हुआ था।।
विज्ञापन

कोट- अलीगंज रोड स्थित वरदान अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद खामियां मिलने पर उसे सील करा दिया गया है। प्रबंधन से अस्पताल संबंधित दस्तावेज स्वास्थ्य विभाग में प्रस्तुत करने को पत्र लिखा जा रहा है।- अभय प्रताप सिंह, एसडीएम, काशीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें