फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार की टृटी बिजली की लाइन की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
गदरपुर की मृतका नाजिमा का फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
गदरपुर। सड़क किनारे पड़ी 11 हजार वोल्ट की टूटी तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ऊर्जा निगम की टीम ने आनन फानन में तार को दुरुस्त कर दिया गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 8 निवासी नाजिमा ( 50) पत्नी स्व. नसीम शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे रोजाना की तरह महिलाओं के साथ घूमने गई थी। अन्य महिलाएं तो आगे निकल गई नाजिमा पीछे रह गई थी। पपनेजा कॉलोनी के सामने गूलरभोज रोड पर टूटी पड़ी 11 हजार की बिजली की तार पर उसका पैर पड़ गया। लाइन में करंट होने की वजह से मौके पर ही जलने से उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका अपने पति की मौत के बाद मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करती थी। परिवार में तीन बेटे बबलू, फहीम एवं नदीम के अलावा एक बेटी है। उसका परिवार किराए के मकान में रहता है। सभासद मनोज गुंबर का कहना है कि घटनास्थल के करीब लगा यूनीपोल घटना का कारण बना है। रात में चली आंधी से बिजली की तार यूनीपोल से टकराकर टूट कर गिर गई और सुबह हादसा हो गया। उन्होंने यूनीपोल को हटाए जाने एवं पीड़ित परिवार को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। इधर, ऊर्जा निगम के एई दीपक पाठक ने कहा कि यूनीपोल बिना अनुमति के लगाया गया है। तेज आंधी में यूनीपोल से बिजली की तारें टकराने के बाद यह हादसा हुआ है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें