रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाते डीएम व विधायक।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरु, विधायक राजेश शुक्ला, पुष्कर सिंह धामी और सीडीओ हिमांशु खुराना ने संयुक्त रूप से कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए आम जनता को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष की आयु से अधिक के सभी व्यक्तियों को कोविड 19 का टीका लगाया जा रहा है, जो सरकारी केन्द्रों पर नि:शुल्क उपलब्ध हैं। अधिक से अधिक लोग अपने नजदीकी सेंटर पर जाकर टीका जरुर लगवाएं। वहां पर डीडीओ डॉ. महेश कुमार सहित अनेक मौजूद रहे।