गदरपुर। पुलिस ने 24.66 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
मंगलवार की शाम एसओ जसवीर सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ चीनी मिल रोड पर गश्त कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस को दिनेशपुर अंडरपास के निकट एक महिला संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगी। इस पर टीम में शामिल महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक की पन्नी में छिपाकर रखी गई 24.66 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम जंगीर कौर निवासी ग्राम तेजा फौजा, थाना गदरपुर बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी जंगीर कौर पूर्व में भी एनडीपीएस में जेल जा चुकी है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी महिला को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।